चेन्नई, 20 अक्टूबर। दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान की नई फिल्म 'कांथा' की रिलीज की तारीख का खुलासा हो गया है।
इस पीरियड ड्रामा का निर्देशन सेल्वामणि सेल्वराज कर रहे हैं, जिसमें दुलकर सलमान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
निर्माताओं ने हाल ही में घोषणा की कि यह फिल्म 14 नवंबर को वैश्विक स्तर पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
दुलकर सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "दीपावली अब और भी खास होने वाली है। 'कांथा' 14 नवंबर से सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। जल्द ही सिनेमाघरों में मिलते हैं।"
इस फिल्म की रिलीज पहले 12 सितंबर को निर्धारित थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था। अब यह 14 नवंबर को दर्शकों के सामने आएगी।
रिलीज की तारीख को 'लोका' फिल्म के कारण आगे बढ़ाया गया था, जिसे दुलकर सलमान ने भी प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, इसलिए 'कांथा' की रिलीज को टालना पड़ा।
हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। पहले इस फिल्म का नाम 'सांथा' रखा गया था, लेकिन टीजर में नाम बदलने की जानकारी दी गई।
'कांथा' फिल्म तमिल सिनेमा के पहले सुपरस्टार एम.के. त्यागराज भगवतार के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 1950 के दशक में उनकी प्रसिद्धि और व्यक्तिगत संघर्षों को दर्शाएगी। दुलकर सलमान इस महान अभिनेता की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में भाग्यश्री बोरसे और समुथिरकानी जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
'कांथा' का निर्माण राणा दग्गुबाती की स्पिरिट मीडिया और दुलकर की वेफेरर फिल्म्स द्वारा किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन सेल्वामणि सेल्वराज ने किया है, जो नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'द हंट फॉर वीरप्पन' के लिए जाने जाते हैं। पहले दुलकर सलमान इस प्रोजेक्ट से बतौर अभिनेता जुड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का निर्णय लिया।
You may also like
उपराज्यपाल ने लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली
इस महिला ने शरीर के एक जगह छोड़ कर पूरे` शरीर पर बना दिया टैटो , पहले थी दूध सी सफेद, अब हो गई नीली
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और विदेश मंत्री अनीता आनंद ने दीपावली पर शुभकामनाएं दीं
सुहागरात मनाने को बेताब था दिव्यांग पति, दुल्हन छत से` कूद भागने लगी, लेकिन भगवान ने दी ऐसी सजा..
पोते ने शिफ्ट करवाई दादा की 50 साल पुरानी झोपड़ी,` बोला- आखिरी निशानी को यूं ही नहीं टूटने देता..